सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारा अच्छा चाहने वाले को हम अक्सर बुरा क्यों समझ लेते है ?

प्रश्न: नमस्कार, हमारा अच्छा चाहने वाले को हम अक्सर बुरा क्यों समझ लेते है ?

एडवोकेट राज राठौड़ का जबाब ;

दरसअल ऐसा उन लोगो के साथ होता है ,जो लोगो को सही से पहचान नही पाते है उनको अपने और परायो में फर्क करना नही आता , अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसका यह मतलब कतई नहीं है कि आप अच्छे इंसान नही है बस अंतर इतना सा की या तो आप, कौन आपका शुभचिंतक है और कौन नही है इसको पहचान नही पाते है, या फिर आप बहुत भावुक इंसान है, जो सिर्फ भावनाओ से जीवन जीता है,अपना दिमाग का इस्तेमाल बहुत कम करता है।

इसे एक उदाहरण से समझे बचपन मे हमारे माता पिता, टीचर वगैहरा हम कोई गलती करने पर अक्सर डाट दिया करते थे है ना ? जो कि हमे उस समय बहुत बुरी लगती थी गुस्सा भी आता था उन पर लेकिन जरा सोच के देखे की क्या आज आपको उन पर गुस्सा आता है ? नही बिल्कुल भी नही आता होगा ?
पर क्यो ? क्योकि आज आप उस डाट फटकार का मतलब समझ गये है आज आपको पता है कि उन्होंने जो किया वो बहुत सही किया आपके फायदे के लिए किया। देखो डॉक्टर से आप बीमारी की दवा लेना सिर्फ इसलिए मना नही कर सकते कि वो कड़वी है आपको उसका टेस्ट पसन्द नही है ।आप जानते है यही कड़वापन आपकी बीमारी को ख़त्म करेगा। ठीक वैसे ही आपका शुभचिंतक हमेशा आप से प्यारी प्यारी मीठी मीठी बाते ही करे ऐसा नही होता है। जो आपका शुभचिंतक होगा वो कड़वा भी बोलेगा और आपको आने वाली परेशानियों से अवगत भी करवायेगा यही एक असल शुभचिंतक की पहचान है।

अब यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप उनकी बातों को कैसे लेते हैं इसे मामले में  मेरा अपना व्यक्तिगत और वकालत पैसे का अनुभव है कि बहुत कम लोग ही मुझे समझ पाते हैं क्योंकि मैं कड़वा भी बोलता हूँ एकदम नंगा सच्च बोल देता हूँ जो बहुत कम लोगो को हजम होता है। खैर इस विषय पर मै बहुत कुछ बोल सकता हूँ लेकिन उम्मीद करता हूं, आपको जबाब मिल गया होगा।

हरे कृष्ण, आपका दिन शुभ हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bar council of Rajasthan में अपना रेजिस्ट्रेशन कैसे करवाये ?

नमस्कार दोस्तों  आपका स्वागत है। मेरी इस ब्लॉग स्पॉट पोस्ट पर दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूं कि आप कैसे BCR यानी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में अपना एनरॉलमेंट एक वकील के रूप करा सकते है ?  और BCR में इनरोलमेंट करने के लिए आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होगे ? और BCR में आपका इनरोलमेंट हो जाने के बाद आपको क्या-क्या फायदा होगा ? इन सारे सवालों के जबाब आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से दूंगा ताकि आपके बार काउंसिल ऑफ राजस्थाान में आसानी से रेजिस्ट्रेशन हो जाये। तो दोस्तो अगर आप ने law की डिग्री ले ली है यानी LL.B या B.A.LLB की पढ़ाई पूरी कर ली है औऱ आप राजस्थान से है तो आपके सामने सबसे पहला विकल्प होता है की आप वकील/एडवोकेट के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन BCR यानी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में करवाये दोस्तों बीसीआर में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। उन डॉक्यूमेंट को कलेक्ट करने के बाद आप BCR में रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में रजिस्ट्रेशन करवाने के बहुत सारे फायदे हैं जब राजस्थान बार ...

difference between void and voidable contract in Hindi

Void contract को हिंदी में शून्य अनुबंध कहा जाता है और Voidable contract को शून्यकरणीय संविदा कहा जाता है। तो सबसे पहले बात करते है वॉइड कॉन्ट्रैक्ट की    1..Void contract या शून्यअनुबंध; According to section 2(j) of the Indian Contract Act , the agreement not enforceable in the court of law is void “An agreement not enforceable by law is said to be void”. इसका मतलब है कि void contract शुरुआत से ही नाजायज यानी not valid कॉन्ट्रैक्ट होता है जिसमे आपको कानूनी रूप से सहायता नहीं मिलती जैसे आपने जिसके पार्टी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है उसने अगर धोखा दे दिया! तो आपके पास कोई कानूनी विकल्प नही रहे जाता है। क्योंकि वो कॉन्ट्रैक्ट क़ानून valid था ही नही। दोस्तों यह एक ऐसा contract होता है जिसमें आप दूसरे व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट में तो होते हैं, लेकिन उस कॉन्ट्रैक्ट में आप कोई ऐसा कार्य करने को बोल रहे हैं जो कानूनन वैलिड नहीं है जैसे कि आप से एक व्यक्ति ने कहा कि अगर मैं तुम्हारे साथ जुआ में हार जाता हूं तो मैं ...

एमिकस क्यूरे कौन होता है ? Who is Amicus Curiae in hindi

एमिकस क्यूरे कौन होता है ?/ Who is Amicus Curiae ? नमस्कार आपका स्वागत है हमारे ब्लॉक पोस्ट में दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे। एमिकस क्यूरे के बारे में दोस्तों इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि एमिकस क्यूरे कौन होता है और एमिकस क्यूरे कि कोर्ट के अंदर क्या भूमिका होती है तो चलिए शुरू करते हैं। दोस्तों एमिकस क्यूरे एक वकील होता है जो बार काउंसिल जिसको अप्वॉइंट करती है कोर्ट को असिस्ट करने के लिए।       एमिकस क्यूरे इमेज ~ एडवोकेट राज राठौड़        दोस्तों एमिकस क्यूरे को इसलिए अप्वॉइंट किया जाता है क्योंकि कोर्ट में बहुत बार ऐसे मामले आते हैं जिनमें जज को अपना निर्णय सुनाने में काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह जो मामले होते हैं, कुछ इस तरीके/ नेचर के होते हैं जिनके अंदर जज को अपना स्वविवेक से फैसला सुनाना होता है तो हो सकता है। एक व्यक्ति का स्वविवेक एक दूसरे के लिए सही ना हो तो ऐसे मामलों में जज की मदद करते हैं एमिकस क्यूरे। उनको जजमेंट सुनाने में और भी बहुत तरीके से जज की अलग अलग लीगल तकनीकियो वे बारीकियों को समझने में सह...