सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Doli incapax hindi section 82 and 83 of IPC

Doli incapax in hindi 


नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको आईपीसी के एक जरूरी टॉपिक के बारे में बता रहे है जिसे कानून में डोली इनकैपेक्स (doli incapax) के नाम से जाना जाता हैं। दोस्तों डोली इनकैपेक्स आईपीसी का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट विषय है जो है जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में भी शामिल किया गया है और इसके बारे में जानना हर वकील को काफी ज्यादा जरूरी है क्योंकि डोली इनकैपेक्स जो है, कई बार हमारे प्रेक्टिकल लाइफ में यूज लिया जाता है और यह एक ऐसा टॉपिक है जिसको अगर आप अच्छी तरह से जान लेते हैं तो आपकी वकालत में यह काफी काम आ सकता है तो दोस्तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा। डोली इनकैपेक्स क्या होता है? डोली इनकैपेक्स कि क्या इंपोर्टेंस है हमारे कानून में तो आइए जानते हैं।

  

                         Doli incapax image


दोस्तों डोली इनकैपेक्स के कांसेप्ट को समझने के लिए हमें सबसे पहले भारतीय दंड संहिता का सेक्शन 82 और सेक्शन 13 सी को पढ़ना पड़ेगा तो दोस्तों सबसे पहले पढ़ते है कि क्या कहता हैं सेक्शन 82 और सेक्शन 83 भारतीय दंड संहिता का

भारतीय दंड संहिता की धारा 82 के अनुसार, सात वर्ष से कम आयु के शिशु द्वारा किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं है।

82 के अनुसार, सात वर्ष से कम आयु के शिशु द्वारा किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं है।

धारा 83 आईपीसी- सात वर्ष से ऊपर किंतु बारह वर्ष से कम आयु के अपरिपक्व समझ के शिशु का कार्य


भारतीय दंड संहिता की धारा 83 के अनुसार, कोई बात अपराध नहीं है, जो सात वर्ष से ऊपर और बारह वर्ष से कम आयु के ऐसे शिशु द्वारा की जाती है जिसकी समझ इतनी परिपक्व नहीं हुई है कि वह उस अवसर पर अपने आचरण की प्रकॄति और परिणामों का निर्णय कर सके ।

उपरोक्त दोनों कथनों का मतलब है 
कुछ भी ऐसा किया गया अपराध नहीं होगा जो सात साल से कम उम्र और बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा किया जाता है, जिसने उस अवसर पर प्रकृति और उसके आचरण के परिणामों को समझने के लिए पर्याप्त परिपक्वता हासिल नहीं की है उसे डोली इनकैप्स कहते है

दोस्तो ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि हमारा कानून यह कहता कि कोई बच्चा जो 7 वर्ष से कम का हो और जिस की अधिकतम आयु 12 वर्ष से कम हो। उसके अंदर इतनी समझ नहीं होती। इतनी परिपक्वता नहीं होती कि वह जो भी करने जा रहा है उसके बारे में सही और गलत का निर्णय वो अपने विवेक से कर सके। अगर कोई बच्चा ऐसे में जाने अनजाने कोई अपराध कर देता है तो इसका यह मतलब है कि उस बच्चे ने जो कि अपराध किया है, उसने ना समझे में किया है। हालांकि दोस्तों यह कांसेप्ट अपने आप मे पूर्ण नही है कई बार ऐसा भी होता है कि कोई बच्चा जब अपराध कर देता है तो उस अपराध को जस्टिफाई बच्चा खुद भी कर देता है या वो जो अपराध करने जा रहा होता है उसे उसके परिणामस्वरूप होने वाली प्रतिक्रिया उसे खुद पता होती है और सब जानते बुझते हुए अगर वो अपराध करता है तो ऐसे में वह बच्चा अपराधी माना जाता है। ऐसे केस में डोली इनकैप्स का सिद्धांत काम नही करता है, या ऐसा मामले में कोर्ट निर्णय अपने विवेक से लेता है।

डोली इनकैप्स के सिद्धांत को को लेकर एक महत्वपूर्ण केस लॉ आपको नीचे दे रहा हूँ आप चाहे तो इसे पढ़ सकते है।



दोस्तों इस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप हमारा एक वीडियो आप देख सकते हैं जो वीडियो हमने हमारे यूट्यूब चैनल एडवोकेट राज राठौड़ पर डाल रखा है। उस वीडियो को नीचे दे रहा हूँ 👇



दोस्तों अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया है तो प्लीज वीडियो को लाइक करे आगर आप ऐसे वीडियो देखते रहना चाहते हैं। या लॉ से  रिलेटेड टॉपिक्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे चैनल Advocate Raaj Rathoreको सब्सक्राइब कर सकते हैं। 
थैंक यू सो मच! 🙏

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bar council of Rajasthan में अपना रेजिस्ट्रेशन कैसे करवाये ?

नमस्कार दोस्तों  आपका स्वागत है। मेरी इस ब्लॉग स्पॉट पोस्ट पर दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूं कि आप कैसे BCR यानी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में अपना एनरॉलमेंट एक वकील के रूप करा सकते है ?  और BCR में इनरोलमेंट करने के लिए आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होगे ? और BCR में आपका इनरोलमेंट हो जाने के बाद आपको क्या-क्या फायदा होगा ? इन सारे सवालों के जबाब आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से दूंगा ताकि आपके बार काउंसिल ऑफ राजस्थाान में आसानी से रेजिस्ट्रेशन हो जाये। तो दोस्तो अगर आप ने law की डिग्री ले ली है यानी LL.B या B.A.LLB की पढ़ाई पूरी कर ली है औऱ आप राजस्थान से है तो आपके सामने सबसे पहला विकल्प होता है की आप वकील/एडवोकेट के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन BCR यानी बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में करवाये दोस्तों बीसीआर में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। उन डॉक्यूमेंट को कलेक्ट करने के बाद आप BCR में रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में रजिस्ट्रेशन करवाने के बहुत सारे फायदे हैं जब राजस्थान बार ...

difference between void and voidable contract in Hindi

Void contract को हिंदी में शून्य अनुबंध कहा जाता है और Voidable contract को शून्यकरणीय संविदा कहा जाता है। तो सबसे पहले बात करते है वॉइड कॉन्ट्रैक्ट की    1..Void contract या शून्यअनुबंध; According to section 2(j) of the Indian Contract Act , the agreement not enforceable in the court of law is void “An agreement not enforceable by law is said to be void”. इसका मतलब है कि void contract शुरुआत से ही नाजायज यानी not valid कॉन्ट्रैक्ट होता है जिसमे आपको कानूनी रूप से सहायता नहीं मिलती जैसे आपने जिसके पार्टी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है उसने अगर धोखा दे दिया! तो आपके पास कोई कानूनी विकल्प नही रहे जाता है। क्योंकि वो कॉन्ट्रैक्ट क़ानून valid था ही नही। दोस्तों यह एक ऐसा contract होता है जिसमें आप दूसरे व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट में तो होते हैं, लेकिन उस कॉन्ट्रैक्ट में आप कोई ऐसा कार्य करने को बोल रहे हैं जो कानूनन वैलिड नहीं है जैसे कि आप से एक व्यक्ति ने कहा कि अगर मैं तुम्हारे साथ जुआ में हार जाता हूं तो मैं ...

एमिकस क्यूरे कौन होता है ? Who is Amicus Curiae in hindi

एमिकस क्यूरे कौन होता है ?/ Who is Amicus Curiae ? नमस्कार आपका स्वागत है हमारे ब्लॉक पोस्ट में दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे। एमिकस क्यूरे के बारे में दोस्तों इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि एमिकस क्यूरे कौन होता है और एमिकस क्यूरे कि कोर्ट के अंदर क्या भूमिका होती है तो चलिए शुरू करते हैं। दोस्तों एमिकस क्यूरे एक वकील होता है जो बार काउंसिल जिसको अप्वॉइंट करती है कोर्ट को असिस्ट करने के लिए।       एमिकस क्यूरे इमेज ~ एडवोकेट राज राठौड़        दोस्तों एमिकस क्यूरे को इसलिए अप्वॉइंट किया जाता है क्योंकि कोर्ट में बहुत बार ऐसे मामले आते हैं जिनमें जज को अपना निर्णय सुनाने में काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह जो मामले होते हैं, कुछ इस तरीके/ नेचर के होते हैं जिनके अंदर जज को अपना स्वविवेक से फैसला सुनाना होता है तो हो सकता है। एक व्यक्ति का स्वविवेक एक दूसरे के लिए सही ना हो तो ऐसे मामलों में जज की मदद करते हैं एमिकस क्यूरे। उनको जजमेंट सुनाने में और भी बहुत तरीके से जज की अलग अलग लीगल तकनीकियो वे बारीकियों को समझने में सह...